बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Development and Panchayat Minister inaugurates three Amrit Sarovars.

सोनीपत: विकास एवं पंचायत मंत्री ने तीन अमृत सरोवरों का किया उद्घाटन

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:01 PM IST
Sonipat: Development and Panchayat Minister inaugurates three Amrit Sarovars.
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तीन गांव में विकसित अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। इनमें भाखरपुर गांव स्थित पीर वाला तालाब, दातौली स्थित पावर हाउस वाला तालाब और बली कुतुबपुर स्थित लाला वाला तालाब शामिल है। तीनों अमृत सरोवरों के निर्माण व सुंदरीकरण पर 88.34 लाख रुपये खर्च किए गए है। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेशभर में लगभग 2.22 अरब रुपये से तैयार किए गए 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय पर किया गया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन किया जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल स्रोत उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों का पर्यावरण भी बेहतर बनेगा। प्रदेश में 604 अमृत सरोवरों का निर्माण एवं पुनर्जीवन किया जा चुका है। लगभग 19 हजार तालाब हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में तालाबों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। प्रथम चरण में 2200 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया है। तालाबों को दिया जा रहा है आधुनिक स्वरूप कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमृत सरोवरों का केवल सुंदरीकरण ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जा रहा है। इसके तहत तालाबों की डी-सिल्टिंग, रिटेनिंग वॉल, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण, बैठने के लिए बेंच व अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाबों के विकास व संरक्षण सहित 318 प्रकार के विकास कार्य स्वीकृत हैं। मंत्री ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे तालाबों से संबंधित सभी तकनीकी प्रक्रिया व स्वीकृतियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ शीघ्र ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों से तालाबों के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया। तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर हाेगी कार्रवाई पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की बात भी कही। बैंक घोटाले में अधिकारियों की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम कर रही है, जिसका नतीजा है कि घोटाले करने वाले सीनियर आईएएस अधिकारी भी गिरफ्तार हो रहे हैं। हरियाणा में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर मंत्री ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार 2018 के बाद अपराध में कमी आई है। सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यह रहे मौजूद मेयर राजीव जैन, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, उपायुक्त नेहा सिंह, वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान, माईराम कौशिक, आजाद नेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: प्री-मानसून की पहली बारिश में डूबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड, जलनिकासी व्यवस्था की खुली पोल

01 Jul 2026

VIDEO: हल्द्वानी के स्कूलों में पहली जुलाई को लौटी रौनक, प्रार्थना सभा में बच्चों ने गूंजे मंत्र, पहले दिन उपस्थिति रही कम

01 Jul 2026

Kangra: धर्मशाला में रातभर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना; किसानों को मिली राहत

01 Jul 2026

कानपुर किडनी रैकेट: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 36 गवाह और पुख्ता साक्ष्य, डॉक्टर दंपती समेत 14 पर शिकंजा

01 Jul 2026

Rajasthan में खत्म होगा गर्मी का कहर? मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

01 Jul 2026
विज्ञापन

Solan Rain News: सोलन में हल्की बारिश से मौसम सुहावना, चार दिन बारिश के आसार

01 Jul 2026

Una: झमाझम बारिश से ऊना सब्जी मंडी में कारोबार प्रभावित

01 Jul 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे एनआईटी के गैर-शिक्षक कर्मचारी

01 Jul 2026

MP News: मूसलाधार बारिश से हरदा तरबतर, गर्मी से मिली राहत; पुल पर पानी आने से आवागमन प्रभावित

01 Jul 2026

VIDEO: स्कूल पहुंचने पर टीका लगाकर और टॉफी देकर हुआ बच्चों का स्वागत

01 Jul 2026

VIDEO: स्कूल चलो अभियान के तहत 1570 परिषदीय विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली

01 Jul 2026

VIDEO: चढ़ावा चोरी प्रकरण: गोपाल राव के आने से बिगड़ी राम मंदिर की व्यवस्था, उन्हें हटाया जाए

01 Jul 2026

स्कूल खुले: छुट्टियों की मस्ती के बाद बच्चों की वापसी

01 Jul 2026

औरैया: पुलिस की घेराबंदी में फंस गए बदमाश, मुठभेड़ में दो को लगी गोली, कुल छह शामिर गिरफ्तार

01 Jul 2026

VIDEO: स्कूल पहुंचे बच्चे तो टीका लगाकर और चॉकलेट देकर किया गया स्वागत

01 Jul 2026

VIDEO: गर्मी की छुट्टियां खत्म... स्कूल पहुंचे बच्चे, किया गया स्वागत

01 Jul 2026

VIDEO: पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चे, छुट्टियों के बाद दोस्तों से मिलकर खुश नजर आए

01 Jul 2026

Kinnaur: किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित होने से ग्रामीण, कारोबारी नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी

01 Jul 2026

जीरा के लॉटरी स्टॉल से खरीदी टिकट पर ग्रामीण का निकला 5 लाख रुपये का इनाम

Dausa Bus Accident: इंदौर जा रही बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार; 8 की मौत, कई घायल

01 Jul 2026

जीरा में मुफ्त मेडिकल कैंप में मरीजों की स्वास्थ्य जांच

Video: विंटेज कार से हुई रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की शानदार विदाई

01 Jul 2026

सासनी में युवक ने ससुराल में पड़ोसी के घर गोली मारकर की आत्महत्या

01 Jul 2026

1 जुलाई जीएसटी दिवस, नौ वर्ष पूरे हो गए देश में एक देश-एक कर व्यवस्था लागू हुए

01 Jul 2026

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर तोड़ कार को रौंदती हुई खंती में पलटी बस, 5 की मौत

01 Jul 2026

Ujjain: कमल व मोगरा जैसे पुष्पों की माला से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

01 Jul 2026

कानपुर: जर्जर छज्जा तोड़ते समय गिरी स्लैब, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

30 Jun 2026

Meerut: भीषण गर्मी में बिजली संकट से बेहाल शहर, नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी तेज

30 Jun 2026

सीएम योगी बोले- अब बारी है बांके बिहारी की

30 Jun 2026

मुरादाबाद और कुंदरकी ने जनादेश से साबित किया, अब रामराज ही चलेगा: योगी

30 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed