पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Manya showed compassion by donating 13 inches of her hair for cancer patients.

Sonipat News: मान्या ने दिखाई संवेदनशीलता, कैंसर मरीजों के लिए दान किए 13 इंच लंबे बाल

Wed, 01 Jul 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Manya showed compassion by donating 13 inches of her hair for cancer patients.
फोटो : कैंसर मरीजों के लिए दान करने से पहले अपने बाल दिखाती मान्या। स्रोत: फाउंडेशन
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की 10 वर्षीय सदस्य मान्या ने अपनी संवेदनशील सोच और सेवा भाव से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए 13 इंच लंबे बाल दान किए।
विज्ञापन

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन क संस्थापक सदस्य रमेश जैन ने बताया कि फाउंडेशन की स्थापना 2019 से ही अपनी माता प्रियंका के साथ जुड़ी मान्या नियमित रूप से पाठशाला में बच्चों को पढ़ाने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेती रही हैं।
विज्ञापन

अपने शांत, सरल और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाने वाली मान्या ने आज समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। फाउंडेशन के अन्य सदस्यों की ओर से पूर्व में कैंसर मरीजों के लिए बाल दान किए जाने से प्रेरित होकर मान्या ने भी वर्षों से संजोए अपने 13 इंच लंबे बाल दान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी कम उम्र में दूसरों के दर्द को समझते हुए ऐसा निस्वार्थ निर्णय लेना वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक है। मान्या की माता प्रियंका ने बताया कि बाल कटवाने का यह विशेष क्षण फाउंडेशन परिसर में ही इसलिए रखा गया क्योंकि स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन उन्हें हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

उन्हें विश्वास है कि मान्या का यह छोटा-सा प्रयास अनेक लोगों को सेवा और परोपकार के लिए प्रेरित करेगा। मान्या के दान किए गए बाल मुंबई स्थित एक संस्था को भेजे गए हैं जहां इनसे कैंसर मरीजों के लिए विग तैयार की जाएगी। प्राकृतिक बालों से बनी ये विग मरीजों के लिए अधिक आरामदायक और स्वीकार्य होती हैं।
ये भी कर चुके बाल दान
सचिन बत्रा, पलक गर्ग, अभिषेक जैन, अचल जैन एवं अनिरुद्ध जैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed