सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Wins 10 Medals at the National Para Badminton Championship

Sonipat News: नेशनल पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा को मिले 10 मेडल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana Wins 10 Medals at the National Para Badminton Championship
नेशनल पारा बैडमिंटन में पदक जीतने वाले खिलाड़ी मेडल के साथ। स्रोत : कोच
विज्ञापन
सोनीपत। हैदराबाद में 6 से 10 मार्च तक आयोजित 7वीं नेशनल पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मेडल अपने नाम किए। टीम के कोच रजत जून ने बताया कि पदक विजेता सभी खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ और सभी खिलाड़ी हैदराबाद से ही स्पेन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और कांस्य पदक विजेता राकेश पांडेय सोनीपत के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता में नीरज ने एक गोल्ड सहित दो कांस्य, नीतेज ने अलग-अलग वर्गों दो गोल्ड और एक सिल्वर, देव राठी ने सिल्वर मेडल जीते हैं। इसी तरह राकेश पांडे और हार्दिक मक्कड़ व कार्तिक सुहाग और विक्रम की जोड़ी के अलावा योगेश ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे। अगले महीने सभी खिलाड़ियों के लौटने पर सोनीपत में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed