सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holi Phalguna Festival: Devotees Sway to the Tunes of Bhajans Until Late into the Night

होली फाल्गुन महोत्सव : भजनों की धुन पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Holi Phalguna Festival: Devotees Sway to the Tunes of Bhajans Until Late into the Night
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर में होली फाल्गुन महोत्सव में भजन गाते गायक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में शनिवार की रात श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। सेवक श्री श्याम मंडल खरखौदा की ओर से रोहतक मार्ग पर बस स्टैंड के पीछे पांचवें होली फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।
Trending Videos

महोत्सव की शुरुआत भगवान श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद भजन संध्या का दौर शुरू हुआ। इसमें भजन गायक चित्र-विचित्र ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके साथ भजन गायक पूजा सखी, संदीप तायल और आयुष कंसल ने भी एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही फाल्गुन और होली से जुड़े भजन गूंजे, श्रद्धालु भी भक्ति में डूबकर झूमने लगे। कार्यक्रम के दौरान भगवान राधा-श्याम की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों में राधा-कृष्ण की होली की लीलाओं को दर्शाया गया जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान मंच के सामने श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर होली के रंगों के साथ भक्ति का आनंद लिया।
आयोजक प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप सैनी, नरेंद्र पाराशर ने बताया कि सेवक श्री श्याम मंडल की ओर से हर वर्ष होली के अवसर पर फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पांचवें महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जबकि रातभर भंडारे का दौर भी चालू रहा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। भजनों, झांकियों और गुलाल के रंगों के बीच पूरा वातावरण देर रात तक श्याम भक्ति में सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed