{"_id":"69bff1c1b16f1e0c280c4df5","slug":"inauguration-of-three-water-coolers-in-ward-two-of-ganaur-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151293-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर के वार्ड दो में तीन वाटर कूलर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर के वार्ड दो में तीन वाटर कूलर का उद्घाटन
विज्ञापन
वाटर कूलर का उद्घाटन करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। वार्ड 2 में नगर पालिका की ओर से करीब 3 लाख रुपये से वार्ड के तीन प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। रविवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने अंबेडकर भवन, वाल्मीकि धर्मशाला और सातो माता मंदिर के पास इन वाटर कूलरों का शुभारंभ किया। वार्ड पार्षद कृष्ण टांक ने उनका स्वागत किया।
विधायक कादियान ने कहा कि उनका उद्देश्य गन्नौर के हर वार्ड को मूलभूत सुविधाओं से लैस करना है। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता थी। ये वाटर कूलर केवल मशीनें नहीं है बल्कि राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।
कादियान ने कहा कि गन्नौर विस के विकास के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सरकार के सहयोग से सड़कों, गलियों और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।
नगर पालिका के माध्यम से शहर के अन्य वार्डों में भी जहां आवश्यकता होगी वहां इसी प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद कृष्ण टांक, प्रधान किताब सिंह, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, नेत्रपाल रापरिया, प्रदीप बेदी, संदीप कश्यप, पार्षद अजय सरोहा, सुभाष रोहिल्ला मौजूद रहे।
Trending Videos