{"_id":"6a4eb8919b698e2707042ae0","slug":"iti-admissions-gain-momentum-registration-deadline-is-july-15-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156652-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई में प्रवेश ने पकड़ी रफ्तार पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई में प्रवेश ने पकड़ी रफ्तार पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत आईटीआई में पंजीकरण कराने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रेड और संस्थान चुनने की सुविधा शुरू होने के बाद आवेदन बढ़ने लगे हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। वहीं जिले के महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई तक किए जा सकेंगे।
जिले के 12 राजकीय आईटीआई में संचालित 22 ट्रेडों में प्रवेश के लिए अब तक 1732 अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। पहले पोर्टल पर केवल पंजीकरण की सुविधा होने और ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत कम थी। अब पसंदीदा ट्रेड और संस्थान चुनने का विकल्प मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आई है।
राजकीय आईटीआई सोनीपत में 22 ट्रेडों की 788 सीटों के लिए अब तक 320 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बुधवार को संस्थान के हेल्प डेस्क की सहायता से चार नए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जबकि 41 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद का ट्रेड चुना। संस्थान में स्थापित हेल्प डेस्क पर पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड चयन से संबंधित सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईटीआई में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई गई है। अब अभ्यर्थी अपनी पसंद का ट्रेड और संस्थान भी चुन सकते हैं। वहीं हिंदू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन 12 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। सभी महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क सक्रिय हैं, जहां विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन में सहायता दी जा रही है।