सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Keep nation first while working in the party: Malik

पार्टी में काम करते समय राष्ट्र प्रथम की भावना रखें : मलिक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Keep nation first while working in the party: Malik
भाजपा के प्र​शिक्षण महाअ​भियान में हवन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। भाजपा जिला गोहाना के कार्यकर्ताओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान जिले के आठों मंडलों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम और वर्ग गीत से हुई। अंत में हवन और योग के साथ शिविरों का समापन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि पार्टी में काम करते समय राष्ट्र प्रथम की भावना को हमेशा सबसे ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा और संगठन के लिए समर्पित होकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप सांगवान ने कार्यकर्ताओं को एआई तकनीक और नमो एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण महाअभियान के संयोजक बरोदा हलके से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सांगवान रहे।
कथूरा मंडल में हवन कार्यक्रम कथूरा बारह के अध्यक्ष भलेराम नरवाल के सानिध्य में नरवाल भवन में हुआ। इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, कथूरा मंडल अध्यक्ष अशोक सैन, जिला मीडिया प्रभारी डॉ राममेहर राठी, तकदीर नरवाल, मंगलीराम, हुकमचंद, मनीष नरवाल, नीलम और अजमेर नरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed