सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khanpur will become a tehsil, Baroda-Farmana will get the status of sub-tehsil.

Sonipat News: खानपुर बनेगा तहसील, बरोदा-फरमाणा को मिलेगा उप तहसील का दर्जा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Khanpur will become a tehsil, Baroda-Farmana will get the status of sub-tehsil.
गोहाना में रैली से पूर्व योजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना में धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खानपुर को उप तहसील से तहसील बनाने और बरोदा और फरमाणा को उप तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिसीमन और एसआईआर का काम जैसे ही खत्म होगा इस काम को कर दिया जाएगा। सरकार क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की।
Trending Videos

नई सब्जी मंडी गोहाना में क्षेत्र के लिए 113 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। उन्होंने कहा कि गोहाना में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा ताकि युवाओं का प्रदर्शन और बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएम ने सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी तक भगवान परशुराम विरासत पार्क में जॉगिंग ट्रैक बनाने, गोहाना में भूमि उपलब्ध होने पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण करवाने, नगर परिषद गोहाना की म्युनिसिपल लिमिट को बढ़ाने पर भी काम करने की बात कही।
विपक्ष को घेरा, कहा-पेट्रोल और गैस के वैश्विक संकट के बीच राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण
सीएम सैनी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि खाड़ी देशों में तनाव के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल और गैस का संकट है। कीमतें बढ़ी हैं। वैश्विक संकट के समय भी विपक्षी पार्टियां राजनीति से बाज नहीं आ रहीं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह समय राजनीति को भूलकर सामूहिक प्रयास करने का है।
प्रधानमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सैनी ने कहा कि समय रहते उत्पाद शुल्क कम करके प्रधानमंत्री ने घरेलू स्तर पर कीमतों को नियंत्रित करने का काम किया है। इससे नागरिकों को राहत मिलेगी।
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी नहीं, कालाबाजारी करने वाले दंडित होंगे
मुख्यमंंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। राज्य के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक है। सरकार गैस एजेंसियों और पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा, विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र कादियान, पूर्व मेयर राजीव जैन, किरण कलकल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed