{"_id":"6a31443c1f61671f9b0404ca","slug":"law-with-death-penalty-for-adulterators-mayor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155543-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों के लिए बने मौत की सजा वाला कानूनी : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों के लिए बने मौत की सजा वाला कानूनी : मेयर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने देश में खाद्य पदार्थों और दवाइयों में बढ़ती मिलावट पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ मौत की सजा वाला कठोर कानून बनाने तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
उन्होंने गृह मंत्री, कानून मंत्री और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को भी पत्र की प्रति भेजी है। मेयर ने कहा कि आज बाजार में दूध, घी, पनीर, मावा, मसाले, दालों सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं में मिलावट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
इसके अलावा नकली ब्रांड और नकली दवाइयों का कारोबार भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाइयों के कारण लोगों में गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। इससे आमजन का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम लागू होने के बावजूद मिलावटखोरों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। कई बार यह मुद्दा संसद में भी उठ चुका है लेकिन अब समय आ गया है कि इस गंभीर समस्या पर कठोर और प्रभावी कानून बनाया जाए ताकि मिलावटखोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
मेयर ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान किए जाएं। ऐसे अपराधों को गंभीर श्रेणी में रखते हुए कठोर दंड का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।