सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police failed to resolve the couple's dispute, now an FIR has been filed against the husband.

Sonipat News: पुलिस नहीं सुलझा पाई दंपती का विवाद, अब पति पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Police failed to resolve the couple's dispute, now an FIR has been filed against the husband.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में पुलिस जांच के बाद पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी व दहेज से जुड़े सामान अपने पास रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत महिला की ओर से वन स्टाप सेंटर के माध्यम से दी गई थी।
महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग, मारपीट, छेड़छाड़ व प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों की कई बार काउंसिलिंग करवाई तथा समझौता कराने का प्रयास किया पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामला समझौता कोर्ट भी भेजा गया। पुलिस की जांच, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पति के खिलाफ आरोप सही पाए गए जबकि अन्य पारिवारिक सदस्यों पर लगाए गए आरोपों की जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed