सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yoga activities intensify in the district; preparations for International Yoga Day are underway.

Sonipat News: जिले में योग गतिविधियां तेज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yoga activities intensify in the district; preparations for International Yoga Day are underway.
माहरा योगशाला में आयोजित योग अभ्यास में भाग लेते ग्रामीण, विद्यार्थी व योग सहायक। स्रोत : प्रवक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले भर में योग गतिविधियां तेज हो गई हैं। आयुष विभाग की ओर से विभिन्न योगशालाओं और व्यायामशालाओं में लगातार योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है और नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामावतार सिंह के मार्गदर्शन में गोहाना की माहरा योगशाला और अगवानपुर व्यायामशाला में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। माहरा योगशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने 21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवानपुर व्यायामशाला में योग सहायक पूजा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एएमओ डॉ. दिनेश दत्त मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ गांव के सरपंच मंजीत भी मौजूद रहे। डॉ. दत्त ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता बढ़ती है मानसिक तनाव कम होता है और रोगों से लड़ने की शक्ति मजबूत होती है। सरपंच मंजीत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान योग सहायकों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। आयुष योग सहायक अमरजीत, प्रवीन, दिनेश और सुनील ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयुष विभाग की ओर से 21 जून तक जिले की विभिन्न योगशालाओं में ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed