सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Police Accused arrested for murdering his uncle in Dera Bassi and a friend in Panipat.

Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेराबस्सी में चाचा व पानीपत में दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 18 Jun 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

सूचना मिलते ही सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और मुरथल थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक खास रणनीति बनाई। देर रात भिगान टोल प्लाजा को जानबूझकर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Sonipat Police Accused arrested for murdering his uncle in Dera Bassi and a friend in Panipat.
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

डेराबस्सी में अपने चाचा और पानीपत में दोस्त की हत्या कर भाग रहे एक खूंखार आरोपी को सोनीपत पुलिस ने देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मॉडल टाउन, पानीपत निवासी साहिल मलिक के रूप में हुई है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (सोनीपत) और मुरथल थाना पुलिस ने भिगान टोल प्लाजा पर एक विशेष रणनीति के तहत नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।



दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल मलिक ने बुधवार शाम मोहाली के डेराबस्सी स्थित गांव घोलूमाजरा की सिक्योरिटी एन्क्लेव में अपने चाचा राहुल मलिक की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अपने चाचा के शव को कार में डालकर पानीपत ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानीपत पहुंचने के बाद उसने सेक्टर 13-17 चौक पर अपने दोस्त अंकुश को कॉल करके बुलाया और उसे भी गोली मार दी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी ने अपने चाचा और दोस्त, दोनों के शवों को पानीपत के सिवाह के पास नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


जीपीएस लोकेशन और पुलिस का 'चक्रव्यूह'
इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से फरार होने की फिराक में था। इसी बीच डेराबस्सी पुलिस ने कार के जीपीएस लोकेशन को ट्रेस कर लिया और तुरंत सोनीपत के पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और मुरथल थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक खास रणनीति बनाई। देर रात भिगान टोल प्लाजा को जानबूझकर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी ट्रैफिक जाम और वाहनों की भीड़ में आरोपी की कार भी फंस गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

पानीपत सीआईए को सौंपा गया आरोपी
देर रात करीब सवा 11 बजे आरोपी साहिल मलिक को गिरफ्तार करने के बाद सोनीपत पुलिस ने उसे आगे की कानूनी कार्रवाई और सघन पूछताछ के लिए पानीपत की सीआईए पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब शवों की तलाश करने के साथ-साथ हत्या के स्पष्ट कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस जांच के खुलासे

  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपने चाचा राहुल के साथ किसी जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बुधवार शाम उसने डेराबस्सी (मोहाली) में अपने चाचा की हत्या कर दी।
  • हत्या के बाद आरोपी घबराया नहीं, बल्कि उसने एक खौफनाक साजिश रची। उसने चाचा राहुल के शव को अपनी कार में डाला और डेराबस्सी से सीधे पानीपत तक का करीब 190 किलोमीटर का सफर तय किया।
  • पानीपत पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने एक करीबी दोस्त को बुलाया। उसने दोस्त को पूरी वारदात बताई और चाचा के शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी। जब दोस्त ने इस खौफनाक काम में साथ देने से साफ इनकार कर दिया, तो तैश में आकर आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।
  • दो-दो हत्याएं करने के बाद आरोपी ने चाचा और दोस्त, दोनों के शवों को पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत (नहर के आसपास) फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed