सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rampal said, "I hold the key to getting someone elected as an MLA and getting water drained from the fields."

Sonipat News: रामपाल बोला- मेरे पास विधायक बनवाने और खेतों से पानी निकलवाने की चाबी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rampal said, "I hold the key to getting someone elected as an MLA and getting water drained from the fields."
फोटो :: सोनीपत में वायरल वीडियो में संत रामपाल का आशीर्वाद लेते दिख रहे विधायक पवन खरखौदा। स्रो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रामपाल के सामने हाथ जोड़े नजर आए विधायक पवन खरखौदा

सतलोक आश्रम पहुंच माथा टेककर लिया आशीर्वाद, कहा-मेरे लिए धाम सबसे बड़ा तीर्थ
फोटो :33: सोनीपत में वायरल वीडियो में रामपाल का आशीर्वाद लेते दिख रहे विधायक पवन खरखौदा। स्रोत वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। धनाना स्थित सतलोक आश्रम में खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा और रामपाल की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक रामपाल के सामने हाथ जोड़कर नमन करते नजर आ रहे हैं और विधानसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय दिया।
आश्रम में रामपाल के समक्ष नमन करते हुए विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि खरखौदा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसी जीत हासिल नहीं हुई थी और यह सफलता रामपाल के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से संभव हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आश्रम को अपनी आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि यह स्थान उनके लिए किसी धार्मिक तीर्थ से कम नहीं है। उन्होंने स्वयं को रामपाल का शिष्य बताते हुए आशीर्वाद की कामना भी की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान विधायक ने अपने राजनीतिक संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में वह करीब 3200 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे जबकि 2019 में भी उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस दौरान रामपाल यह कहते नजर आए कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और उनका आशीर्वाद आगे भी बना रहेगा।

हमारे पास सारी चाबी है

वीडियो में रामपाल कहता है कि हमारे पास सारी चाबी है विधायक बनवाना हो या खेतों का पानी निकलवाना हो। यह टिप्पणी भी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कई बड़े नेता लगा चुके हैं हाजिरी

रामपाल के जेल से बाहर आने के सतलोक आश्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारी हाजरी लगा चुके हैं। अप्रैल में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व उनके पति डीआईजी राजेश दुग्गल, क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर, भाजपा विधायक रणधीर पनिहार, कांग्रेस सांसद जेपी, कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल, पंजाब के बल्लूआना से विधायक अमनदीप सिंह, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अश्वनी जैसे नेता अधिकारी डेरे में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed