सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Akash, an athlete from Panipat, won the gold medal in the high jump.

Sonipat News: पानीपत से खिलाड़ी आकाश ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण पदक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Akash, an athlete from Panipat, won the gold medal in the high jump.
विज्ञापन

पानीपत। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। इनमें पानीपत के खिलाड़ी आकाश ने ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 16 जून को गुजरात के सूरत में आयोजित की गई थी।
एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में आकाश (पानीपत) ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। वहीं झज्जर के अमन कुमार डागर ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। रेवाड़ी के अविनाश ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जींद के आदित्य ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में सोनीपत की किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। सोनीपत की भारती ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि अमन कुमार ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 11 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed