सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power employees protest, oppose Agro Discom

Sonipat News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, एग्रो डिस्कॉम का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Power employees protest, oppose Agro Discom
गोहाना में बरोदा रोड स्थित सिटी सब डिवीजन में एग्रो डिस्कॉम के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी के आह्वान पर बरोदा रोड स्थित सिटी सब डिवीजन में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा एग्रो डिस्कॉम के विरोध में सरकार की अधिसूचना की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
राज्य कमेटी सदस्य सुरेश यादव ने कहा कि वर्ष 1998 में बिजली विभाग का पुनर्गठन कर दो कंपनियां बनाई गई थीं। उस समय उदारीकरण के नाम पर विभाग को 498 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जो अब बढ़कर करीब 29 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में कृषि और घरेलू फीडरों को अलग-अलग कर दिया गया था। इससे किसानों को बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति मिल रही है। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार अब हरियाणा एग्रो डिस्कॉम नाम से नई कंपनी बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इसमें 3000 से 3600 कर्मचारी कार्य करेंगे। उनका कहना था कि इससे किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। भविष्य में उन्हें महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि नई व्यवस्था लागू होने पर किसानों की शिकायतों के समाधान में अधिक समय लगेगा।
कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी फैसले का वे विरोध करेंगे। इसी के तहत प्रदेशभर की सभी सब यूनिटों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और एग्रो डिस्कॉम की अधिसूचना की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में जितेंद्र, नरेंद्र, प्रदीप, सोहन, सुनील, रूपेश, वीरेंद्र चोपड़ा, सुरेंद्र, पवन, रामधन, सुनील लठवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed