{"_id":"69d7bd7345b86f98020b83ed","slug":"man-arrested-for-stealing-mobile-phone-and-withdrawing-rs-85000-from-account-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152166-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल फोन चोरी कर खाते से 85 हजार उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल फोन चोरी कर खाते से 85 हजार उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से झज्जर निवासी ऑटो चालक का मोबाइल चोरी कर आरोपी ने खाते से निकाले थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। थाना राई पुलिस ने ऑटो चालक का मोबाइल फोन चोरी कर उसके बैंक खाते से 85 हजार रुपये निकालने के आरोपी गांव खटकड़ निवासी श्रीभगवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से झज्जर के गांव बरकताबाद हाल गांव गढ़ी सराय निवासी देवेंद्र सिंह ने 30 मार्च को राई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह ऑटो चलाते हैं। 13 मार्च को कुंडली बॉर्डर से सोनीपत आ रहे थे। नाथूपुर मोड़ से ऑटो में तीन युवक सवार हुए।
देवेंद्र ने बताया कि बीसवां मील के पास कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जब वह नीचे उतरकर गाड़ी देखने लगे तो ऑटो में बैठे युवकों में से किसी ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर। उन्होंने बाद में सिम बंद करा दिया था। एक दिन बाद नया सिम लेने पर उनके बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। उनके खाते से 85 हजार रुपये निकाले गए थे।
राई थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब उप निरीक्षक सतीश ने आरोपी श्रीभगवान को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos