{"_id":"6a380b22e8dd8e52e60ef7a9","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-cardboard-factory-in-kundli-brought-under-control-after-a-10-hour-struggle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155813-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुंडली में गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुंडली में गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कुंडली स्थित गत्ता फैक्टश्री में लगी भीषण आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। स्रोत प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह गत्ता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि फैक्टरी के दो शेड ध्वस्त हो गए और माल जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दस घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से 18 से 20 करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कुंडली के सेक्टर-56 स्थित बालाजी प्रिंट पैक फैक्टरी के प्लॉट नंबर-381ए में रविवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। चौकीदार ने धुआं उठता देखा तो सूचना फैक्टरी मालिक कपिल जैन और दमकल विभाग को दी गई। इस पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग फैक्टरी के बड़े हिस्से को चपेट में ले चुकी थी।
आग की तीव्रता के कारण फैक्टरी के दो शेड ढह गए और अंदर रखा भारी मात्रा में गत्ता, कच्चा माल, मशीनरी और अन्य सामान जलने लगा।सोनीपत की 10 गाड़ियों के साथ पानीपत और बहादुरगढ़ से भी फायर टेंडर बुलाए गए। 12 फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक पानी की बौछारें कर आग को फैलने से रोका। दोपहर करीब तीन बजे आग को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि फैक्टरी में बड़ी मात्रा में गत्ता और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण देर शाम तक कई स्थानों से धुआं और आग की छोटी-छोटी लपटें उठती रहीं, जिन पर दमकल कर्मी लगातार नजर बनाए रहे। बुलडोजर की मदद से टीन को हटाकर आग पर काबू पाया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर के अनुसार आग से आर्थिक क्षति हुई है। प्रारंभिक आकलन में 18 से 20 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा विस्तृत जांच और मूल्यांकन के बाद ही सामने आएगा।
जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 12 फायर टेंडरों को लगाया गया था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कहा कि विशेषज्ञों की टीम आग से हुए नुकसान और कारणों का विस्तृत आकलन करेगी।
इंसेट
सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से समय पर मिली सूचना
बताया गया है कि फैक्टरी में रात में चौकीदार ड्यूटी पर थे। सुबह परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भी आग को देखा और राहत कार्य शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।