सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mohana toll plaza opens on Dhanteras Travel on NH 352A becomes more expensive FASTags not working on first day

धनतेरस पर मोहाना टोल प्लाजा शुरू:NH 352A पर सफर हुआ महंगा, पहले दिन काम नहीं कर रहे थे फास्टैग; कई बार हुई बहस

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Oct 2025 09:36 AM IST
सार

सोनीपत-गोहाना के बीच एनएच-352ए पर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। टोल वसूलने वाली एजेंसी को आदेश दिए जाएंगे कि चालकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एजेंसी निर्धारित दर पर ही टोल की राशि वसूल सकती है।

विज्ञापन
Mohana toll plaza opens on Dhanteras Travel on NH 352A becomes more expensive FASTags not working on first day
टोल प्लाजा (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

धनतेरस के मौके पर ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए पर सफर करना महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गांव मोहाना के पास स्थापित टोल प्लाजा को चालू कर दिया है। शनिवार को धनतेरस पर वाहन चालक टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्होंने निर्धारित दर से ज्यादा टोल वसूलने का आरोप लगाया। इस दौरान वाहन चालकों की टोल कर्मियों से कई बार बहस भी हुई लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।



शनिवार को वाहन चालक गोहाना से सोनीपत और सोनीपत से गोहाना की तरफ जा रहे थे। रोजाना की तरह टोल प्लाजा से गुजरने लगे तो वहां पर कंपनी की ओर से तैनात टोल कर्मियों ने वाहन चालकों को रोकना शुरू कर दिया। चालकों का आरोप है कि वहां पर उनसे निर्धारित दर से ज्यादा राशि का टोल वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चालकों की टोल कर्मियों से बहस भी हुई लेकिन किसी भी वाहन को बिना टोल दिए टोल प्लाजा से निकलने नहीं दिया गया। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को पहली बार टोल लेने के दौरान चालकों को अव्यवस्थाएं झेलनी पड़ी।

वहां पर फास्टैग तक काम नहीं कर रहे थे। एनएचएआई की तरफ से वहां पर टोल राशि की सूची भी चस्पा नहीं की गई थी, जिससे वाहन चालक सूची को देखकर अपना निर्धारित दर पर टोल दे सके। वाहन चालकों ने टोल कर्मियों से पेटीएम व ऑनलाइन तरीके से पेमेंट करने की बात कही, लेकिन टोल कर्मियाें ने नकद राशि लेकर वाहन चालकों को टोल प्लाजा से गुजरने दिया।

गोहाना के लोगों को दिल्ली के लिए देना होगा टैक्स

मोहाना गांव सोनीपत और गोहाना के मध्य में पड़ता है, इसलिए सोनीपत या फिर गोहाना जाने के लिए ग्रामीणों को टोल देकर ही गुजरना पड़ेगा। जिले में एक और टोल प्लाजा शुरू होने पर वाहन चालकों पर बोझ पड़ेगा। अब सोनीपत और गोहाना शहर के लोगों को अपनी गाड़ी से पड़ोसी शहरों में जाने के लिए टोल देना होगा।

गोहाना के अभी तक रोहतक, जींद और पानीपत जाने के लिए टोल देना पड़ रहा था। अब उन्हें सोनीपत आने में भी टोल टैक्स देना होगा। यही स्थिति सोनीपत शहर से गोहाना जाने वाले वाहन चालकों की भी होगी। सोनीपत शहर के लोगों को पानीपत, खरखौदा और केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे से दूसरे जिले में जाने के लिए टोल टैक्स देना होता है। अब उन्हें गोहाना जाने पर भी टोल देना होगा।

मोहाना टोल प्लाजा का टैक्स

वाहन श्रेणी                         टोल दर (एक तरफ) (आना-जाना) (मासिक पास)

कार, जीप, वैन या हल्के वाहन          65               95                 2140
लाइट कामर्शियल वाहन/मिनी बस    105             155                3455
बस/ट्रक 2 एक्सल                          215             325               7240
3 एक्सल कॉमर्शियल                      235             355             7895
4 से 6 एक्सल                               340             510             11350
7 से अधिक एक्सल                        415             620             13820

नाेट: टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले गैर वाणिज्यिक वाहन चालक 340 रुपये का मासिक पास बनवा सकेंगे।

अधिकारी के अनुसार

सोनीपत-गोहाना के बीच एनएच-352ए पर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। टोल वसूलने वाली एजेंसी को आदेश दिए जाएंगे कि चालकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एजेंसी निर्धारित दर पर ही टोल की राशि वसूल सकती है। साथ ही फास्टैग सिस्टम को चालू करना अनिवार्य है। टोल प्लाजा के पास टोल की दरें चस्पा कराना सुनिश्चित किया जाएगा। -जगभूषण शर्मा, परियाेजना निदेशक, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed