{"_id":"69dbb041691f55422d0543da","slug":"netaji-express-will-now-run-as-a-mail-train-super-fast-charging-will-be-abolished-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152336-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब मेल बनकर चलेगी नेताजी एक्सप्रेस, सुपर फास्ट चार्ज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब मेल बनकर चलेगी नेताजी एक्सप्रेस, सुपर फास्ट चार्ज खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रेन आने के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हावड़ा से चलकर कालका आने-जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस सोमवार से मेल बनकर चलेगी। इसका सुपरफास्ट का दर्जा हट गया है। इस ट्रेन का टिकट लेने के दौरान यात्रियों को सुपरफास्ट चार्ज नहीं देना पड़ेगा। नेताजी एक्सप्रेस 13051/52 से चलेगी। यात्रा किराये में भी काफी कमी आएगी। किराया कम होने के बाद रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा।
रेलवे की ओर से हावड़ा से चलकर कालका जाने वाले नेताजी एक्सप्रेस से सुपरफास्ट दर्जा खत्म करने का एलान दो माह पहले कर दिया गया था। यह ट्रेन रोजाना हावड़ा रेलवे स्टेशन से रात 9:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 9:52 बजे सोनीपत और तड़के तीन बजे कालका पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 12312 कालका से रात 11.55 बजे रवाना होकर तड़के 4:22 बजे सोनीपत और तीसरे दिन सुबह 8:05 बजे हावड़ा पहुंचती है। 13 अप्रैल से यह ट्रेन नए नंबर 13051 के साथ हावड़ा से चलेगी। 14 अप्रैल को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 अप्रैल को नए नंबर 13052 के साथ कालका से हावड़ा के लिए रवाना होगा। वर्तमान में इस ट्रेन में सफर करने पर सुपरफास्ट का चार्ज फर्स्ट एसी में 75 रुपये प्रति टिकट, सेकेंड व थर्ड एसी कोच में सफर करने के लिए 45 रुपये प्रति टिकट लिया जा रहा है। साथ ही स्लीपर में यात्रा करने पर 30 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाता है। 13 अप्रैल से इस ट्रेन में यात्रा के दौरान सुपरफास्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा।
वर्जन
रेल परिचालन को बेहतर करने के लिए नेताजी एक्सप्रेस से सुपरफास्ट का दर्जा हटाया गया है। 13 अप्रैल हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस अब मेल ही रहेगी। यह 14 अप्रैल को दिल्ली मंडल में पहुंचेगी। अब इस ट्रेन में सफर के दौरान सुपरफास्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
Trending Videos