फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New 52-seater bus purchased for better transport facilities.

Sonipat News: बेहतर परिवहन सुविधा के लिए खरीदी नई 52 सीटर बस

Thu, 09 Jul 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
New 52-seater bus purchased for better transport facilities.
गोहाना। जनता विद्या भवन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अपने परिवहन बेड़े में 52 सीटों वाली नई स्कूल बस शामिल की है। संस्था की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। नई बस का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह सांगवान ने किया।
विज्ञापन

अजीत सिंह सांगवान ने बताया कि वर्तमान प्रबंधन के कार्यकाल में अब तक तीन स्कूल बसें और दो मैजिक वाहन खरीदे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। स्कूल में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था के इतिहास में पहली बार दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 45 और 55 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, विधायक कृष्णा गहलावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मेयर राजीव जैन, प्रदीप सांगवान और गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत बिरमानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed