सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No weapons are allowed within 200 metres of the NEET exam.

Sonipat News: नीट के दौरान 200 मीटर के दायरे में हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
No weapons are allowed within 200 metres of the NEET exam.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं।

जिलाधीश ने कहा कि 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक जिले के आठ केंद्रों पर नीट आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर 2,569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों का आह्वान किया कि वे समय पर केंद्र पहुंचे ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी को केंद्र में दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवार, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू आदि लेकर आने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल फोन लेकर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी रोक रहेगी। इन केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 21 जून को परीक्षा अवधि के दौरान फोटोकॉपी मशीनों एवं फोटोस्टेट की दुकानों के संचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी सभी केंद्रों पर नजर
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलास्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की सूचना अथवा समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के नजदीक एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित न होने पर जनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed