{"_id":"69d4f25d17d3b0a2090783ad","slug":"officials-should-keep-an-eye-on-black-marketing-of-domestic-gas-cylinders-dc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152042-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर रखें नजर : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर रखें नजर : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों को एलपीजी की उपलब्धता में कोई बाधा उत्पन्न न हो। जीएम डीआईसी औद्योगिक इकाइयों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। कहीं भी एलपीजी सिलिंडर की जरूरत है तो वह तुरंत डीएफएससी को सूचित करें।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पीएनजी, एलपीजी गैस की उपलब्धता व रबी फसल खरीद को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे औद्योगिक क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति के लिए कोई समस्या है तो तुरंत उसे दूर करवाएं।
उपायुक्त ने गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी की कालाबाजारी पर पूरी सख्ती से अंकुश लगाया जाए। गैस एजेंसियों और वितरण प्रणाली पर नजर रखें। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई करें।
शहरवासियों से पीएनजी कनेक्शन लेने का आह्वान
उपायुक्त नेहा सिंह ने शहरवासियों का आह्वान किया कि जिस क्षेत्रों में पीएनजी लाइन बिछी हुई है वहां कनेक्शन लगवाएं। जिन घरों में पीएनजी के कनेक्शन हैं वे एलपीजी सिलिंडर न लें। उपायुक्त ने विभागों को निर्देश दिए कि पीएनजी लाइन बिछाने वाली कंपनी अगर एनओसी के लिए आवेदन करती है तो उसे तुरंत दें। उन्होंने गैस वितरण कंपनियों को निर्देश दिए कि वह गैस वितरण का टाडा प्रतिदिन उनके कार्यालय में भिजवाएं।
डाटा वेरिफिकेशन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएं
उपायुक्त ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत चल रही डाटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंडियों में आने वाली फसल की खरीद सुचारु रूप से करने व उसकी तुरंत लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फसल खरीद में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गेहूं लेकर आने वाले किसान का बायोमीट्रिक पंजीकरण अनिवार्य किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल को अच्छी तरह से सुखाकर और साफ-सुथरी लाएं।
Trending Videos