{"_id":"69d7a746016a601760090066","slug":"one-and-a-half-acres-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152149-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आग लगने से डेढ़ एकड़ में जली गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आग लगने से डेढ़ एकड़ में जली गेहूं की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव अगवानपुर केे पास आग लगने से जल कर राख हुई गेहूं की फसल। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव अगवानपुर में वीरवार को आग लगने से करीब डेढ़ एकड़ में गेहूं की फसल जल गई। श्रीभगवान ने बताया कि घटना के समय खेतों के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान किन्हीं कारणों से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को भी सूचित किया। आग को फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चलाकर आसपास की फसल को बचाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक वह पूरी जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Trending Videos