सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari arrested in bribery case at Sonipat

Haryana: एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा; जमीन के इंतकाल के लिए मांग रहा था घूस

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी अजय राणा ने इंतकाल के काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी। 

Patwari arrested in bribery case at Sonipat
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को हैबिटेट क्लब स्थित पटवारखाने में हुई। पटवारी अजय राणा ने इंतकाल के काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी। 
Trending Videos


कबीरपुर क्षेत्र में दो प्लॉटों का इंतकाल दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता काफी समय से पटवारखाने के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि इस काम को पूरा करने के लिए गांव पुट्ठी निवासी अजय राणा ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी पटवारी को पैसे देने भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि ली। एसीबी टीम ने तुरंत छापा डालकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed