सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People are giving priority to the politics of development and transparency: Barauli

जनता विकास और पारदर्शिता की राजनीति को दे रही प्राथमिकता : बड़ौली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
People are giving priority to the politics of development and transparency: Barauli
फोटो : सोनीपत में पुरखास रोड पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को पुरखास रोड पर नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। निकाय चुनाव में हर तरफ कमल खिलने जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया होना तय है। जनता अब कांग्रेस के झूठ और भ्रामक वादों को समझ चुकी है। हरियाणा की जनता अब विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है जो भाजपा की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही चुनावी जीत सुनिश्चित होती है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed