सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People disappointed with BJP's nine-month tenure: Diwan

भाजपा के नौ माह के कार्यकाल से जनता निराश : दिवान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
People disappointed with BJP's nine-month tenure: Diwan
वार्ड में आयोजित सभा को संबो​धित करते कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


सोनीपत। कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रविवार को न्याय समानता भाईचारा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न वार्डों में सभाएं भी की गईं। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्या का समाधान करने का माद्दा रखते हैं।
उन्होंने कहा कि विकास केवल कागजों में दिख रहा है इसलिए इस चुनाव में जनता भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी। दिवान ने कहा कि भाजपा के पिछले नौ महीनों के कार्यकाल में जनता को पूरी तरह निराश किया है। सरकार की कुनीतियां अब जनता के सामने उजागर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यात्रा की शुरुआत वार्ड नंबर नौ के पटेल नगर से हुई। उषा दिनेश चौहान के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इसके बाद वार्ड 17 के वेस्ट रामनगर और वार्ड 18 के रामनगर, वार्ड 22 की इंडियन कॉलोनी, वार्ड 12 के नरेंद्र नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेक्टर 23 स्थित कम्युनिटी सेंटर में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। दिवान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और भाजपा की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं।
इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, महासचिव राजेश सेवली, सचिव अंकित मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed