सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pipli College is spreading awareness about higher education, with teams reaching villages to secure admissions to 520 seats.

Sonipat News: उच्च शिक्षा की अलख जगा रहा पिपली कॉलेज, 520 सीटों पर प्रवेश के लिए गांव-गांव पहुंच रही टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
Pipli College is spreading awareness about higher education, with teams reaching villages to secure admissions to 520 seats.
फोटो : शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज, पिपली
विज्ञापन
खरखौदा। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज, पिपली ने पहल शुरू की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होते ही कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कॉलेज स्टाफ आसपास के गांवों में जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को दाखिले के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं पंचायतों से भी सहयोग मांगा जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकें। कॉलेज की प्राचार्य तराना नेगी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 520 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वहां आवेदन, दस्तावेज अपलोड करने और अन्य तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई होती है इसलिए कॉलेज प्रशासन विशेष रूप से उनकी सहायता कर रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड करने की सलाह भी दी गई है। आवेदन 15 जून तक किए जा सकते हैं। उसके बाद कट ऑफ लिस्ट लगेगी।
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल प्रवेश संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से कॉलेज टीम गांवों में संपर्क अभियान चला रही है और विद्यार्थियों को उपलब्ध पाठ्यक्रमों, सुविधाओं तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दे रही है।

कॉलेज में स्नातक स्तर पर कला संकाय की 320 तथा वाणिज्य संकाय की 80 सीटों पर प्रवेश होंगे। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए हिस्ट्री और एमए साइकोलॉजी की 40-40 सीटों के अलावा इस वर्ष शुरू किए गए एमए ज्योग्राफी पाठ्यक्रम की 40 सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे।
नए पाठ्यक्रम के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा का नया विकल्प मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है।

प्रवेश सीटों का गणित

पाठ्यक्रम
सीटें
बीए (कला संकाय)
320
बीकॉम (वाणिज्य संकाय)
80
एमए हिस्ट्री
40
एमए साइकोलॉजी
40
एमए ज्योग्राफी
40
कुल सीटें
520

फोटो : शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज, पिपली

फोटो : शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज, पिपली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed