{"_id":"6a26d8ce245ee2527a0333fb","slug":"business-eclipsed-by-the-path-of-development-shopkeepers-are-distressed-due-to-open-drains-and-heaps-of-mud-at-bahalgarh-chowk-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155174-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की राह से व्यापार पर ग्रहण : बहालगढ़ चौक पर खुले नाले और मिट्टी के ढेर से दुकानदार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की राह से व्यापार पर ग्रहण : बहालगढ़ चौक पर खुले नाले और मिट्टी के ढेर से दुकानदार बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर दुकान के सामने निर्माण के लिए खोदा गया नाला। स्रोत पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल बहालगढ़ चौक इन दिनों विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार का खामियाजा भुगत रहा है। क्षेत्र में चल रहे नाला और सड़क निर्माण कार्य के कारण पिछले करीब दो माह से हालात ऐसे बने हुए हैं कि व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने लगा है।
दुकानों के सामने मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं और चारों ओर उड़ती धूल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि विकास कार्यों का विरोध नहीं है लेकिन निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
ग्राहकों के लिए दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है इसके चलते कारोबार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बहालगढ़ चौक क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान निकाली गई मिट्टी और निर्माण सामग्री कई स्थानों पर दुकानों के सामने ही जमा है।
विज्ञापन
यहां पैदल आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है व वाहन चालकों को भी दुकान तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कई ग्राहक रास्ता खराब देखकर बिना खरीदारी किए वापस लौट जाते हैं।
वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि खुले पड़े नालों और अधूरे निर्माण कार्य के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। रात के समय पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध और चेतावनी संकेत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश होने की स्थिति में समस्या और गंभीर हो सकती है।
व्यापारियों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू तो कर दिया गया लेकिन उसकी गति बेहद धीमी है। यदि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाता तो क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने और दुकानों तक पहुंच के लिए अस्थायी वैकल्पिक रास्ते बनाने की मांग की है।
व्यापारी जोगेंद्र, अशोक जैन, मनोज बंसल, प्रदीप बंसल व रविंद्र आंतिल का कहना था कि बहालगढ़ चौक औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए आते हैं लेकिन वर्तमान हालात के कारण बाजार की रौनक प्रभावित हो रही है।
व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और व्यापारिक गतिविधियां सामान्य हो सके।
पिछले दो महीनों से दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। ग्राहक दुकान तक पहुंचने में असुविधा महसूस करते हैं और कई बार बिना खरीदारी किए लौट जाते हैं। इससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।
- जोगेंद्र
विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन अधूरे निर्माण ने परेशानी बढ़ा दी है। खुले नाले और धूल के कारण ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को जल्द कार्य पूरा कराना चाहिए।
- अशोक जैन
बहालगढ़ में नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इससे कुछ दिक्कत आ रही है। निकासी के लिए नाले का निर्माण भी आवश्यक है। जल्द निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह, एसई, पीडब्ल्यूडी

Trending Videos