{"_id":"69d7930766a1099bfc027ad7","slug":"plantation-done-in-ayushman-arogya-mandir-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152136-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
वृक्षारोपण करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारीफोटो:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में गांव जांटी कलां स्थित निर्माणाधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर व पीएचसी कुंडली परिसर में पौधरोपण किया गया। इसका नेतृत्व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पारस कुमार और एमपीएचडब्ल्यू गजराज ने किया।
पारस कुमार ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण से न केवल वायु प्रदूषण कम होता है बल्कि यह लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। सीएचओ ने आमजन से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ शरीर स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया गया।
Trending Videos