{"_id":"6a4136ac66a1380bf10652e8","slug":"post-mortem-report-unravels-the-mystery-of-the-death-body-was-dumped-by-the-roadside-after-murder-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156153-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली मौत की गुत्थी, हत्या कर सड़क किनारे फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली मौत की गुत्थी, हत्या कर सड़क किनारे फेंका था शव
Mon, 29 Jun 2026 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। जीटी रोड स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के पास अर्धनग्न अवस्था में मिले व्यक्ति के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की गुत्थी को नया मोड़ दे दिया है। चिकित्सकीय जांच में शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद बड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव की पहचान अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
गांव बड़ी के पास स्थिति अपोलो स्कूल के निकट 25 जून की सुबह करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। प्रारंभिक जांच में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला अब हत्या की वारदात में तब्दील हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर दिल के आकार का एक स्थायी निशान बना हुआ है, जिसके भीतर ‘दिनेश’ नाम अंकित है। इसी टैटू के आधार पर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है जिससे जांच की रफ्तार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई थी। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या वहां शराब पार्टी हुई थी या फिर जांच को भटकाने के लिए मौके पर शराब की बोतल छोड़ी गई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी और गुमशुदगी के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।