पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A stall serving sweet water was set up.

Sonipat News: मीठे पानी की छबील लगाई

Mon, 29 Jun 2026 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
A stall serving sweet water was set up.
फोटो : सोनीपत के मामा भांजा चौक के पास छबील लगा मीठा पानी वितरित करते लोग। स्रोत: समिति
सोनीपत। श्री सतगुरु भरतूशाह आश्रम कबीर चौरा समिति की ओर से मामा भांजा चौक के पास सतगुरु कबीर प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में आश्रम कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। मेयर राजीव जैन ने महंत सतीश दास के साथ सतगुरु कबीर साहिब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मेयर ने कहा कि संत कबीरदास एक ऐसे कवि थे, जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से मनुष्य को सदैव दूसरों के प्रति द्वेष व स्वार्थ की भावना को खत्म कर सभी जीवों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधन समिति के प्रधान पवन सोलंकी, रामनिवास, सोमवीर, दीपक सैनी, सूरजभान इंदौरा, जगदीश चंद्र, ओम प्रकाश सरोहा, विनोद व आश्रम साध संगत सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed