{"_id":"6a412d1e85302f124b058690","slug":"the-mla-administered-a-pledge-to-the-party-workers-to-make-the-city-plastic-free-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156133-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने कार्यकर्ताओं को भी प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने कार्यकर्ताओं को भी प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का दिलाया संकल्प
Mon, 29 Jun 2026 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के धोबीवाड़ा में कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। धोबीवाड़ा में बूथ नंबर 1 पर विधायक निखिल मदान ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा गांव की कुछ बहनों ने अपने आस-पास फैले प्लास्टिक कचरे को हटाने का संकल्प लिया।
उन्होंने ये नहीं सोचा कि कोई आकर बदलाव लाएगा। उन्होंने खुद शहर-भर से प्लास्टिक कचरा और खाली बोतलें इकट्ठा करना शुरू किया। धीरे-धीरे ये प्रयास आगे बढ़ता गया और फिर उस प्लास्टिक को इको-ब्रिक्स में बदला जाने लगा। कुछ महीनों में सैकड़ों किलो प्लास्टिक को रिसाइकल करके उनका बेहतर उपयोग किया गया है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को भी प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प दिलाया। कहा गणेशजी की मूर्तियां बनाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है। मूर्ति बनाने वाले अभी से सक्रिय हो जाते हैं। आप प्रयास करें कि आपके घर, आसपास जहां गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित हो वो देश की मिट्टी से व अपने कुम्हारों या स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हो।