सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Questions raised on the role of officials in the fake registry case

Sonipat News: फर्जी रजिस्ट्री मामले में अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the role of officials in the fake registry case
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर तहसील में करोड़ों रुपये की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी गरमा गया है। किसान मजदूर यूनियन प्रदेश महासचिव विरेंद्र पहल ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन और तहसील व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Trending Videos

वीडियो में वीरेंद्र पहल ने दावा किया कि इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी डीड राइटर दिनेश ने नायब तहसीलदार के चालक को करीब 1.50 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना मिलीभगत के इतनी बड़ी फर्जी रजिस्ट्री संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेता नायब तहसीलदार को बचाने व मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। छोटे कर्मचारियों को ही निशाना बनाया जा रहा है।
वीडियो में विरेंद्र पहल ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील में रजिस्ट्री के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इससे किसान और आम लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान यूनियन तहसील में धरना देने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed