{"_id":"69d6686a04ddb24a630762ec","slug":"sanitation-workers-staged-a-sit-in-protest-and-agreed-on-assurances-from-the-bjp-district-president-sonipat-news-c-197-1-snp1014-152111-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई कर्मियों ने दिया धरना, भाजपा जिला अध्यक्ष के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई कर्मियों ने दिया धरना, भाजपा जिला अध्यक्ष के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
गोहाना में सफाई कर्मचारी (स्वीपर) दो महीने की तनख्वाह नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। दो महीने का वेतन नहीं मिलने पर संविदा सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि ठेकेदार ने उनकी मजदूरी दो महीने से रोक रखी है। दोपहर बाद जिला गोहाना भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के आश्वासन पर वे धरना समाप्त कर काम पर लौट गए।
सफाई कर्मचारियों के प्रधान प्रेम ने बताया कि जब वे ठेकेदार से पैसे मांगते हैं तो वह कहते हैं कि नगर परिषद का काम कर रहे हो। वहीं, जब नगर परिषद के अधिकारियों से बात करते हैं तो वे ठेकेदार के पास भेज देते हैं। इस चक्कर में उनकी दो महीने की सैलरी अटकी हुई है।
महिलाओं ने बताया कि बच्चों की फीस और घर का राशन तक उधार लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मजदूरी नहीं मिली तो उनके साथ बड़ा अन्याय होगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दो महीने का वेतन नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।
दोपहर बाद गोहाना भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा से बात कर कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनवाई।
Trending Videos