सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SIR: 94% distribution of counting forms completed in Gohana assembly constituency

एसआईआर : गोहाना विधानसभा क्षेत्र में पूरा हुआ 94 फीसदी गणना प्रपत्रों का वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
SIR: 94% distribution of counting forms completed in Gohana assembly constituency
फोटो : सोनीपत के टीडीआई टस्कन, कुंडली में मतदाताओं को जानकारी देते बीएलओ। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य की प्रगति समीक्षा के लिए सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में गोहाना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे घर-घर सत्यापन अभियान, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन सहित अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गोहाना विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ की तरफ से अब तक 94 फीसदी गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है जो निर्वाचन विभाग की टीमों की ओर से किए जा रहे प्रभावी प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शेष बचे हुए गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाए ताकि निर्धारित समय के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन कार्यरत बीएलओ की नियमित समीक्षा करें और घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य की निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व अपात्र प्रविष्टियों को हटाना निर्वाचन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एडीसी ने कहा कि एसआईआर कार्य में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल एजेंट जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब बीएलओ उनके घर जाएं तो वे आवश्यक दस्तावेज एवं दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ अवश्य उपलब्ध करवाएं।
------------------------------------------
टीडीआई टस्कन में मतदाताओं को दस्तावेजों एवं पात्रता नियमों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। टीडीआई टस्कन, कुंडली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए आमजन को पात्रता मानदंडों, आवश्यक दस्तावेजों व सत्यापन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।
लोगो को बताया गया कि एसआईआर के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित एवं एकत्रित कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करना, मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करना व अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर पारदर्शी निर्वाचक नामावली तैयार करना है।

इस दौरान मतदाताओं को बताया गया कि 41 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। 41 वर्ष से कम आयु के मतदाताओं को वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज अपने माता-पिता के विवरण प्रस्तुत करने होंगे।
सत्यापन प्रक्रिया के लिए वर्ष 2002 की मतदाता सूची के संबंधित पृष्ठ की भौतिक प्रति उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा मतदाताओं को आधार नंबर, सक्रिय मोबाइल नंबर तथा एपिक (मतदाता पहचान पत्र) नंबर सहित अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed