{"_id":"6996fbb3864490ce12089921","slug":"sirmaking-ash-bricks-on-firni-health-is-deteriorating-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149827-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साहब...फिरनी पर बना रहे राख की ईंटें, सेहत हो रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साहब...फिरनी पर बना रहे राख की ईंटें, सेहत हो रही खराब
विज्ञापन
लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में अपनी शिकायत रखते लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। साहब, गांव की फिरनी पर अवैध तरीके से राख की ईंटें बनाने का कार्य चल रहा है। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। यह समस्या वीरवार को लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में ग्रामीणों ने रखी। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने डीएफएसओ व प्रदूषण विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। छतैहरा बहादुरपुर में फिरनी से कब्जा हटवाने, बिजली लाइन से संबंधित मुआवजा दिलवाने, वृद्धा अवस्था पेंशन से संबंधित शिकायतें, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने संबंधी ज्यादातर शिकायतें प्राप्त हुईं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान होने के बाद उसकी संतुष्टि के बारे में अवश्य पूछें। सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान निश्चित समय में करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक व अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Trending Videos