सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SIT unable to find records in fake registry case, sent notice

Sonipat News: फर्जी रजिस्ट्री मामले में एसआईटी को नहीं मिल रहा रिकॉर्ड, भेजा नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
SIT unable to find records in fake registry case, sent notice
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बांय में 36 कनाल जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा मामला जांच के बावजूद आगे नहीं बढ़ पा रहा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित एसआईटी ने रिकॉर्ड नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दोबारा नोटिस जारी किया है और ढील बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
Trending Videos

अभियोग के अनुसार दिल्ली निवासी विकास कुमार की फर्म ने साल 2011 में गांव बांय में 36 कनाल जमीन खरीदी थी। 27 नवंबर 2025 को जाली प्राधिकरण पत्र और हस्ताक्षरों के आधार पर जमीन का पंजीकरण किसी और को कर दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि एसआईटी रजिस्ट्री प्रक्रिया, दस्तावेजों की वैधता और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क में अनियमितता की आशंका है। इस बात की पड़ताल की जाएगी कि कहीं जमीन की श्रेणी बदलकर शुल्क कम तो नहीं दिखाया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि जैसे ही पूरा रिकॉर्ड मिलेगा, मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, रजिस्ट्री क्लर्क योगेश कुमार ने बताया कि संबंधित रिकॉर्ड पूरी तरह तैयार और सुरक्षित है। नायब तहसीलदार प्रशिक्षण पर गए हुए हैं। उनके लौटते ही नियमानुसार रिकॉर्ड एसआईटी को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed