माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 15वीं अंडर-11 मिनी रोल बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी तक तमिलनाडु के साई जी रोल बॉल एकेडमी में आयोजित की गई थी।
जिला रोड बॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनीष जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की टीम ने पूल ए में शामिल असम, कर्नाटल, आरएसएसए की टीमों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने केरल की टीम को 4-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हरियाणा की टीम में सोनीपत से युक्ति, रूही, हरविका, गुरुग्राम से गुलमाइरा, दीया, जानवी, रेवाड़ी से अध्या, तक्षीवी, मिराया, फरीदाबाद से रिआंशी, सियोना शामिल थीं। हरियाणा पहुंचने पर रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।