सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports Competitions and a Fair Organized on CRPF Foundation Day

Sonipat News: सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता व मेला आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sports Competitions and a Fair Organized on CRPF Foundation Day
फोटो : सोनीपत के सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र, खेवड़ा में स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्त
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र खेवड़ा में शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत में क्वार्टर गार्ड की सलामी व शहीद स्मारक पर शहीदों को सलामी दी गई। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया।
Trending Videos

पुलिस उप महनिरीक्षक कुलबीर सिंह देशवाल ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस की स्थापना 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच में क्राउनज रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के नाम से की गई थी। इसके बाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल द्वारा संसद में 28 दिसंबर 1949 को इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखने का प्रस्ताव पारित करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय यह बल एक बटालियन से स्थापित हुआ था, लेकिन आज इस बल को विश्व का सबसे बड़ा अर्ध सैनिक बल होने का गौरव प्राप्त है। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष शचि देशवाल ने किया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान व उनके परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed