सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Starting today, after seven months, the Jammu Mail will run directly to Katra.

Sonipat News: सात माह बाद आज से सीधे कटरा के लिए दौड़ेगी जम्मू मेल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Starting today, after seven months, the Jammu Mail will run directly to Katra.
फोटाे : सोनीपत रेलवे जंक्शन पर टिकट रिजर्वेशन कराने पहुंचे यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले रेलयात्री जम्मू मेल (20433/34) में अब अंबाला की बजाए कटरा जा सकेंगे। सात माह बाद इसका रुट फिर बढ़ाया गया है। नवंबर 2025 से इसे अंबाला तक चलाया जा रहा था।

सोमवार को सूबेदारगंज से चलने वाली जम्मू मेल (20433) सीधे कटरा जाएगी। वापसी में यह ट्रेन (20434) कटरा से मंगलवार को चलेगी और बुधवार तड़के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पंजाब व जम्मू में रेलवे पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य के चलते नवंबर 2025 में जम्मू मेल सहित कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक परिचालन प्रभावित रहने का समय निर्धारित किया था। उसके बाद 31 मई तक परिचालन बाधित रहने की समय सीमा बढ़ाई गई थी। उसके बाद 14 जून तक परिचालन प्रभावित रहने का समय तय किया गया था।
विज्ञापन

इस बीच सूबेदारगंज से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक चलने वाली अप-डाउन रूट की जम्मूमेल एक्सप्रेस का अंबाला कैंट तक परिचालन किया गया। ऐसे में सोनीपत से पंजाब या कटरा तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।
उत्तर रेल मंडल की ओर से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहने के दौरान कठुआ-माधोपुर, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-चक रखवाल, पठानकोट-कंदरोरी स्टेशनों के बीच अपडाउन रूट पर निर्माण संबंधी कार्य करवाए गए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से रूट खोलने की मंजूरी दी है। इसी कड़ी में कटरा तक जम्मू मेल का संचालन 15 जून से शुरू होने जा रहा है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

3 जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा, दो माह तक ट्रेन में वेटिंग ज्यादा
जम्मू कश्मीर में इस बार 3 जुलाई से बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। अधिकतर यात्री जम्मू कश्मीर जाने के लिए इसी ट्रेन से यात्रा करते है। कटरा तक जाने जाने वाली जम्मू मेल में 15 जून को वेटिंग 70 से ज्यादा है तो अगले दो माह के लिए इस ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। आने वाले दिनों में इस ट्रेन में वेटिंग टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed