सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA congratulates six players selected for the BSF team.

Sonipat News: बीएसएफ की टीम में छह खिलाड़ियों का चयन होने पर विधायक ने दी बधाई

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
MLA congratulates six players selected for the BSF team.
फोटो : सोनीपत में हरियाणा सेपक टेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिल मदान से मिलते ​खिलाड़ी। स्रोत: प
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सेपक टेकरा एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को हरियाणा प्रदेश सेपक टेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक निखिल मदान से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने सेपक टेकरा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया।

विधायक निखिल मदान ने खिलाड़ी तन्नू, सोनिका, हिमानी, पूजा, सोनू और उज्ज्वल को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के छह खिलाड़ियों ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ में नियुक्ति पाई है और अब वो बीएसएफ की तरफ से खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक निखिल मदान से सेपक टेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाने की मांग रखी ताकि खिलाड़ियों को प्रदेश की नौकरियों में भी उनके प्रदर्शन का फायदा मिल सके।
विज्ञापन

इस पर विधायक निखिल मदान ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द खेल विभाग के संबंधित अधिकारियों और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मिलकर सेपक टेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाने का काम करेंगे।
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव शमशेर सरोहा, जिला अध्यक्ष विजय हुड्डा, जितेंद्र, रेफरी कमीशन दशरथ रंगा, रेफरी अमित तिहाल, कोच सुमित सरोहा, राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed