{"_id":"6a2eae02e9fcd27a870a7398","slug":"ex-servicemens-association-demands-an-end-to-pension-cuts-for-veer-naris-widows-of-fallen-soldiers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155449-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भूतपूर्व सैनिक संगठन ने वीर नारियों की पेंशन में कटौती बंद करने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भूतपूर्व सैनिक संगठन ने वीर नारियों की पेंशन में कटौती बंद करने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक केडी नगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें डाॅ. सतबीर सिंह सहरावत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। बैठक में कैप्टन दया सिंह ने बताया कि किसी भूतपूर्व सैनिक की अकस्मात मृत्यु के बाद वीर नारी की पेंशन में कटौती कर दी जाती है जबकि उस समय परिवार को आर्थिक सहायता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
संगठन अध्यक्ष नायब सूबेदार ओमप्रकाश मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन संगठन के सचिव कैप्टन एसएस दहिया ने किया। संगठन ने मांग की कि वीर नारियों को पूरी पेंशन मिलनी चाहिए और इस व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।
बैठक में गन्नौर के लिए बाईपास रोड के निर्माण की मांग रखी गई ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिले और यातायात व्यवस्था बेहतर हो। सतबीर सिंह सहरावत ने समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बैठक में सूबेदार राजपाल, भीम सिंह, नायक वेद, नवीन प्रताप त्यागी, सूबेदार ईश्वर, एमडब्ल्यूओ आनंद प्रकाश, पीओ रतन मलिक भी मौजूद रहे।