सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STP Tender Finalized in Kundli; Sewerage System Tender to Open on the 27th.

Sonipat News: कुंडली में एसटीपी का टेंडर पूरा, 27 को खुलेगा सीवरेज व्यवस्था का टेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
STP Tender Finalized in Kundli; Sewerage System Tender to Open on the 27th.
अपने कार्यालय सोनीपत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करती विधायक कृष्णा गहलावत। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। राई क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के अधीन सभी विभागों व कुंडली नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंडली में होने वाले विकास कार्यों की चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कुंडली में एसटीपी के निर्माण को लेकर 8 अप्रैल को टेंडर हो चुका है। दो साल में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
Trending Videos

कुंडली में सीवरेज व्यवस्था के लिए 27 मार्च को टेंडर खुलेगा और स्ट्रोम वाटर का टेंडर लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विधायक गहलावत ने अधिकारियों से कुंडली में तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की जिसमें अधिकारियों ने बताया कि उनके सौंदर्यीकरण को लेकर कंसल्टेंट हायर करने के बाद 4 माह में डीपीआर बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी पड़ेगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से अनुमति दिलाना उनका काम है। विधायक ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से राई व लिवान गांव में पीने के पानी की समस्या के समाधान के प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने के आदेश दिए। राई गांव में बन रहे छठ पूजा घाट का भी काम जल्दी से पूरा करवाने को कहा।
विधायक ने गांव बढ़मलिक में 8 एकड़ तालाब के सौंदर्यकरण, ड्रेन नंबर 6 को पक्का करने के लिए चर्चा की। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए की टीडीआई किंग्सबरी में विभाग के अधीन जितनी भी सड़के आती हैं उसके का टेंडर का काम जल्दी पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
इसके अलावा विधायक ने गांव मुरथल में महाग्राम योजना के तहत पेयजल समस्या का समाधान, 6 एकड़ में बनने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए एचटीपी के टेंडर, गांव हलालपुर में पेयजल आपूर्ति की लाइन से 24 घंटे जलापूर्ति आदि की भी चर्चा अधिकारियों के साथ की।
बैठक में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर कृष्ण दहिया (पब्लिक हेल्थ ), चीफ इंजीनियर राजीव गुप्ता ( सीवरेज), चीफ इंजीनियर राजेश मोहन मेहरा (सड़क निर्माण), कुंडली नगर पालिका सचिव पवित्र गुलिया, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed