{"_id":"699b67b084b0bb66990ae595","slug":"teach-volunteers-how-to-prevent-health-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149967-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वयंसेविकाओं को बताए स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वयंसेविकाओं को बताए स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के कन्या महाविद्यालय खरखौदा में साप्ताहिक एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं सेविकाएं
- फोटो : 1
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत काॅलेज इंचार्ज डॉ. योगिता मलिक ने की। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूनम यादव के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस गीत और वंदेमातरम् का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
डाॅ. यशोदा आर्या के निर्देशन में योग अभ्यास किया गया। इसमें कमर दर्द, सर्वाइकल सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं, अमित ने डिफरेंट टाइप्स ऑफ मिलेट्स एंड सलाद विषय के बारे में जानकारी देते हुए मोटे अनाज के पोषण मूल्य और संतुलित आहार का महत्व बताया।
साहित्यिक गतिविधियों के तहत भाषण, कविता, पोस्टर बनाना और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं कराई गईं। शारीरिक स्फूर्ति के लिए सात पिट्ठू और बैडमिंटन जैसे खेल भी आयोजित किए गए।
Trending Videos