{"_id":"69b9474d97f3ae67e6076896","slug":"the-achievement-of-successful-upsc-candidates-serves-as-an-inspiration-for-the-youth-of-the-district-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151012-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यूपीएससी के सफल अभ्यार्थियों की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यूपीएससी के सफल अभ्यार्थियों की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे यूपीएससी परीक्षा के मेधावी अभ्यर्थियों का स्वागत करते उपा
विज्ञापन
सोनीपत। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से घोषित सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम में सात मेधावी अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपलब्धि पर उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की। उपायुक्त ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने सफल अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उनकी तैयारी, संघर्ष और सफलता के अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल अभ्यर्थियों के परिवारों के लिए गर्व का विषय है बल्कि जिला के सभी युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है जिसे उत्तीर्ण करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
सोनीपत के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किया जाए तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि इन युवाओं की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी इसी प्रकार मेहनत कर अपने सपनों को साकार करेंगे।
युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रशासन
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम निर्मल नागर, सुभाष चंद्र व नगराधीश डॉ. अनमोल भी मौजूद रहे।
यूपीएससी के सफल अभ्यर्थी
स्थान नाम रैंक
1. गांव अटेरना प्रीति चौहान 47वां
2. गांव बाघडू सेक्टर-23 मानसी डागर 137वां
3. गोहाना की राम गली निवासी संदेश जैन 161वीं रैंक प्रथम प्रयास
4. सेक्टर-7 गोहाना इशिता शर्मा 268वीं
5. वेस्ट रामनगर वैभव भारद्वाज 344वीं
6. गांव शाहपुर तगा निशु त्यागी 685वीं
7. गांव मुरथल अमन 731वीं दूसरा प्रयास
Trending Videos