सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The benefits of the schemes should reach the person standing in the last row: SDM

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
The benefits of the schemes should reach the person standing in the last row: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एसडीएम कार्यालय में जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन को केंद्र में रखकर आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का समापन हो गया है। इस दौरान समाधान शिविर का आयोजन भी आयोजन किया गया।
एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, पारदर्शिता और जनहित से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से जागरूकता स्टाल लगाए गए। शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सुविधा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण व आंगनबाड़ी सेवा संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि, स्वास्थ्य, उद्यान, रोजगार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व आयुष विभाग ने भी अपनी योजनाओं की जानकारी दी। समाधान शिविर में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें बिजली बिल, अभद्र व्यवहार और नाला निर्माण से जुड़े मामले शामिल रहे।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed