Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
While making sharp remarks regarding administrative functioning before the officials, MP Satpal Brahmachari...
{"_id":"6a33f2a3a773d9141708b54e","slug":"video-while-making-sharp-remarks-regarding-administrative-functioning-before-the-officials-mp-satpal-brahmachari-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अधिकारियों के समक्ष प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी करते हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अधिकारियों के समक्ष प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी करते हुए
सोनीपत। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अधिकारियों के समक्ष प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कई बार भाजपाइयों के काम प्राथमिकता से हो जाते हैं, जबकि आम नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।
वह वीरवार को जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक में बोल रहे थे। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 66 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दिव्यांगों को न हो परेशानी, अस्पतालों में बने अलग काउंटर
बैठक में सांसद ने दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अस्पतालों में दिव्यांगों के लिए अलग सुविधा काउंटर स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांग देखभाल केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महत्वपूर्ण ट्रेनों का हो सोनीपत में ठहराव
रेलवे सुविधाओं की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इस मुद्दे को वह संसद में उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र में देरी पर जताई नाराजगी
दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में अधिक से अधिक प्रमाण पत्र जारी करने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मेयर राजीव जैन ने भी अधिकारियों से कहा कि बिना ठोस कारण के दिव्यांगजनों को पीजीआई रोहतक रेफर न किया जाए।
हरिद्वार के लिए एसी बस सेवा की संभावनाएं तलाशने के निर्देश
सांसद ने सोनीपत से हरिद्वार तक एसी बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर कार्य करने को कहा। वहीं पशुपालन विभाग को जिले में पशुओं का बीमा बढ़ाने तथा घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का एक जुलाई से चरणबद्ध उद्घाटन कराने को भी कहा।
मिड-डे मील की गुणवत्ता से न हो समझौता
सांसद ने कहा कि मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
यह रहे मौजूद
बैठक में मेयर राजीव जैन, विधायक इंदुराज नरवाल, उपायुक्त नेहा सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल तथा अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।