सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encounter in Sonipat Gangster Gopal killed CIA 1 Head Constable also shot in hand

सोनीपत में मुठभेड़: गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए 1 के हेडकांस्टेबल को भी हाथ में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Nivedita Updated Mon, 22 Jun 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

मुठभेड़ में सोनीपत क्राइम ब्रांच सीआईए 1 के हेडकांस्टेबल देवेंद्र को भी हाथ में गोली लगी है। गोपाल के शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

Encounter in Sonipat Gangster Gopal killed CIA 1 Head Constable also shot in hand
सोनीपत में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव खुबडू के खेत में सोमवार सुबह सोनीपत क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए पुलिस की संयुक्त टीम और गैंगस्टर गोपाल के बीच मुठभेड़ हो गई।


पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गोपाल मारा गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। उनका उपचार खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह इसी वर्ष मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को वापस जेल में आत्मसमर्पण करने के बजाय पैरोल जंप कर भूमिगत हो गया। इसके बाद उसने सोनीपत और पानीपत क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत का माहौल बना रखा था।


पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल एक अन्य ग्रामीण की हत्या करने का षड्यंत्र बनाकर क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार सुबह करीब छह बजे सीआईए-1 और गन्नौर पुलिस की टीमों ने गांव खुबडू के निकट खेतों में उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


हमले में सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोपाल पर हत्या, हत्या की कोशिश, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों सहित करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। पैरोल पर आने के बाद उसने पानीपत में एक तथा गन्नौर क्षेत्र में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका थी कि वह जल्द ही एक और बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।


मुठभेड़ के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल हेड कांस्टेबल देवेंद्र का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक ग्रामीण की जान बचाने में सफलता मिली है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मुठभेड़ की सभी परिस्थितियों की नियमानुसार गहन जांच कराई जा रही है।


उधर, गैंगस्टर गोपाल के शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed