{"_id":"6a38184a32428950f000e040","slug":"rohtak-and-sonipat-dominate-fast5-netball-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155815-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फास्ट फाइव नेटबॉल में रोहतक और सोनीपत का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फास्ट फाइव नेटबॉल में रोहतक और सोनीपत का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो :सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में हुई पांचवीं फास्ट फाइव सीनियर राज्य स्तरीय प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित पांचवीं फास्ट फाइव सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबलों के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रदेशभर से आई 32 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में रोहतक और महिला वर्ग में सोनीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, फिटनेस और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में रोहतक ने सोनीपत को 15-10 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं महिला वर्ग के फाइनल में मेजबान सोनीपत ने रोहतक को 12-08 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप, पुडुचेरी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
इंसेट
विजेताओं को किया गया सम्मानित
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जसविंदर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करने और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सुनील राठी, नेटबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष विकास शर्मा, शबनम दहिया, करण सिंह डागर, रॉबिन मलिक, सुनीता और सुमित डागर सहित अन्य उपस्थित रहे।