सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Conspiracy in the name of NEET paper leak: STF picks up two doctors and an MDU professor from Rohtak

नीट पेपर लीक के नाम पर साजिश : एसटीएफ ने रोहतक से दो डॉक्टर और एमडीयू के प्रोफेसर को उठाया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy in the name of NEET paper leak: STF picks up two doctors and an MDU professor from Rohtak
विज्ञापन
रोहतक। नीट के पेपर लीक के नाम पर साजिश रचकर अपने पार्टनर को झूठा फंसाने के आरोप में एसटीएफ सोनीपत ने देर शाम रोहतक में दबिश देकर दो डॉक्टर भाइयों व एमडीयू के एक प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया। तीन घंटे तक पीजीआई थाने में पूछताछ हुई। हालांकि मामला दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का निकला। प्रोफेसर के मोबाइल में नीट का पेपर मिला है, जिसे एसटीएफ के एसपी ने फर्जी बताया है।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ एसपी वसीम अकरम को रोहतक के दो डॉक्टर बंधुओं ने शिकायत दी कि एमडीयू के एक प्रोफेसर ने रविवार को हुई नीट की परीक्षा का पेपर लीक करने का प्रयास किया है। एसपी ने एसटीएम सोनीपत के इंस्पेक्टर योगेश दहिया को मामले की जांच सौंपी। उन्होंने जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता डॉक्टर बंधु व प्रोफेसर बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में साझीदार हैं। प्रोफेसर ने कहा कि डॉक्टर बंधुओं ने ही उसके ऊपर पेपर लाने का दबाव बनाया। उसने नोयडा निवासी आशीष नाम के युवक से पेपर मंगवाया, जो फर्जी बताया गया। उल्टी उसकी शिकायत बाद में एसटीएफ को कर दी। एसटीएफ ने दोनों डॉक्टर बंधुओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर बंधुओं और प्रोफेसर के बीच पैसे के लेनदेन चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पेपर लीक की फर्जी कहानी बनाई गई। देर रात तक एसटीएफ सोनीपत पीजीआई थाने में मौजूद रही। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


यह मामला पेपर लीक से जुड़ा नहीं है, पेपर लीक बिल्कुल नहीं हुआ है। कोई व्यक्ति पेपर लीक के नाम पर किसी को झूठा फंसाने की साजिश रच रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
वसीम अकरम, एसपी एसटीएफ
नीट परीक्षा मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। चिकित्सकों व शिक्षक के बीच के मामले में जांच की जा रही है।
राकेश कुमार, डीएसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed